विशनह क्षेत्र के टीडे खुर्द गांव में चोरों द्वारा बंद बड़े पुराने मकान में चोरी की वारदात के बाद ?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। थाना क्षेत्र के गांव टिंडे खुर्द में चोरों ने पुराने घर को निशाना बनाते हुए वहां से सामान लेकर फरार हो गए। जिस वक्त यह वारदात हुई, घर में कोई नहीं था।
घर के मालिक अमन कुमार ने बताया कि यह हमारा पुराना घर है। अब हमने गांव के बाहर नया घर बना लिया है। इस घर में हमारा आना जाना कम होता है। आसपास के रहने वाले लोगों ने आज हमें फोन करके बताया कि आपके पुराने घर में चोरी हो गई है। सूचना पर जब हम आए तो देखा कि कमरों के ताले टूटे थे। हैंड पंप की मोटर, एक पंखा, बिजली की तारें व बुजुर्गों की एक पुरानी निशानी हुक्का था चोरी हो गया। हमने बिश्नाह थाने पहुंच कर वारदात दकी जानकारी दी।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया और चोरी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गांव वासियों का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में अपनी गश्त तेज करे, और यहां आने जाने वाले अंजान लोगों पर नजर रखे, क्योंकि बिश्नाह व आसपास के क्षेत्र में अब तक कई चोरियां हो चुकी हैं। ज्यादातर सूने घर चोरों का शिकार हो रहे हे।