दुकान पर चोरी की वारदात के बारे में बताते दुकानदार।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। इन दिनों बिश्नाह क्षेत्र चोरों के लिए आसान लक्ष्य बन गया है। चोर जब चाहे जहां चाहे चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और निकल जाते हैं, जिससे लोगों में काफी दहशत फैली हुई है।
शनिवार रात को भी चोरों ने पल्ली मोड़ में पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए उसके ताले तोड़ कर हजारों रुपये उड़ा लिए। इसका परिजनों को तब पता चला जब अपने घर व दुकान के सीसीटीवी की तस्वीरें देखी। देखा कि सभी पांच दुकानों के ताले टूटे हैं। अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने चोरी का मंजर जब देखा कि पांचों दुकानों के ताले टूटे हैंख् और अंदर से नकदी गायब है, जिस पर जानकारी देते हुए दुकानों के मालिक तरसेम सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद करके गए थे। दुकान में हजारों की नकदी पड़ी थी। जो व्यापारियों को अदा करने के लिए रखी थी। वह सब चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि यह पल्ली मोड़ में तीन माह में पांचवीं चोरी है। आखिरकार क्षेत्र में यह क्या हो रहा है। यह चोरियों की राजधानी बन गई है। चोर जहां चाहे हाथ साफ करके निकल रहे हैं। चोरी के बढ़ते मामलों से दुखी ग्रामीणों भी अब खुद ठीकरी पहरा देने की तैयारी की है, क्योंकि कुछ दिन पहले सरोर में घर से चोरी हो गई। दब्बड़ में चोरी हो गई। बिश्नाह के तारा चौक में एक महिला का पर्स छीन कर लुटेरे फरार हो गए। शुक्रवार को गांव टिंडे खुर्द की मजार से हजारों रुपये व पंखे चोरी हो गए। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उनसे चोरी की बढ़ती वारदातों पर काबू पाना नामुमकिन सा लग रहा है।