गांव चक्क मोहम्मदयार में ट्रक के चोरो ने उतारे टायर
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव चक्क मोहम्मद यार में शनिवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ट्रक के दो टायर चुरा ले गए। रविवार सुबह जब ट्रक चालक व मालिक हरमिंद्र सिंह ने ने देखा तो दो टायर गायब मिले। हरविन्द्र सिंह ने टायर चोरी होने की शिकायत आरएस पुरा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गांव पहुंचकर मौका देखा व आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।
आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं अवैध उत्खनन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। ट्रैक्टर ट्राली चालक की पहचान शब्बीर हुसैन निवासी आगरा चक व लाल हुसैन निवासी आगरा चक आरएस पुरा के रूप में हुई। संवाद