फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीनिक के सूने घर घर को चोरों ने बनाया निशाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
चोरी की घटना को अंजाम और घर का बिखरा सामान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड-1 में चोरों ने एक सैनिक के घर को निशाना बनाया। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर घुसे और अलमारियों, ट्रंकों, बेटियों के ताले तोड़ने के बाद सारे सामान को बाहर बिखेर दिया। घर के हर कमरे को खंगाला। हालांकि चोर घर से क्या-क्या ले गए इसकी जानकारी परिवार के लोगों नहीं दे पाएं हैं। क्योंकि घर का मालिक सैनिक है और वह इस समय झारखंड में है।
विज्ञापन

उसका परिवार भी उसी के साथ वहीं है। सैनिक बलविंदर कुमार पुत्र थोड़ु राम ने घर की देखरेख के लिए एक रिश्तेदार को कहा था। रिश्तेदार रात को सोने के लिए वहां जाता था। तीन दिन से किसी काम के कारण व जा नहीं पाया। इस बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली और मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें