जम्मू। जानीपुर पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझा लिया है। साथ ही चार तोला सोना बरामद किया है। मामले में एसडीपीओ पश्चिम की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी शुभम निवासी मकान नंबर 319 गुढ़ा कासिम बशी नगर वर्तमान में सुभाष नगर में रह रहा है, उसकी पहचान कर हिरासत में लिया। आरोपी से सोने की एक चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण बरामद किए। कुल चार तोला सोना बरामद हुआ है।