दुकानदार ने बताया कि शादी में पहनाए जाने वाले नोटों के हार के लिए नकदी रखी हुई, जिसको चोर ले गए। अंदर सीसीटीवी लगा हुआ था। जब सीसीटीवी का रिकॉर्ड देखने लगे तो पता चला कि चोर सीवीआर साथ लेकर गए हैं।
इसके बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौक पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि करीब तीन महीने में चोरों ने शहर के कई दुकानों को निशाना बनाया है। आए दिन दुकानों के अंदर ही चोरी के मामले आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोई गिरोह सक्रिय है और पुलिस उसको पकड़ नहीं पा रही है।
पिछली सभी चोरियों के मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं, लेकिन अभी तक एक भी चोर नहीं पकड़ा गया है। अगर पुलिस ने जल्द चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ा नहीं तो आने वाले समय में और भी दुकानों को निशाना बनाया जा सकता है।