जम्मू। नवाबाद थाने से मात्र 200 मीटर दूर स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने मंदिर के पांच दान पात्रों से नकदी और मां पार्वती की प्रतिमा से करीब 16 ग्राम सोने के गहने (नथ और टीका) चोरी कर लिए।
चोरी को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। आशंका है कि चोर तवी नदी की तरफ वाली दीवार फांदकर एक खुली खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे। नवाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और एफएसएल टीम की मदद से फिंगरप्रिंट जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो