परेड ग्राउंड में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक युद्धवीर सेठी। श्रोत पार्टी
विधायक युद्धवीर सेठी ने परेड ग्राउंड में नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। परेड ग्राउंड में नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां पर खेल प्रेमियों के लिए मैदान के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि खेलों के प्रति युवा सकारात्मक प्रयास कर सकें इसके लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत नए मैदान का निर्माण जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही पेयजल के लिए वॉटर कूलर की स्थापना भी कराई जाएगी। यह सभी काम नगर निगम की तरफ से कराए जाने पर उन्होंने आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक रूप से फिट रखने का माध्यम नहीं है बल्कि अनुशासन व टीम वर्क के साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस का निर्माण करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।