रियासत में छह फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसमें 6-7 और 9 फरवरी को राज्य के तीनों खित्तों में हलकी बारिश के बाद दस फरवरी को अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी।
बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के लगातार साफ होने से घाटी और जम्मू संभाग में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। लेकिन कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे है।
इस बीच माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।