फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में 10 से बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में दस फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दस फरवरी को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों के बाद 11-12 फरवरी को तीनों खित्तों के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


ताजा बर्फबारी अमरनाथ यात्रा के लिए शुभ संकेत है। इस बीच न्यूनतम माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल दूसरे नंबर पर रहा।

मौसम के लगातार साफ रहने से कश्मीर और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

माइनस 9.9 पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ऊपर 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी यही हाल रहा।

यहां पारा नौ डिग्री चढ़कर 14.9 डिग्री रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 7.0, लेह में 9.2 और कारगिल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दो डिग्री अधिक 22.5, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 20.5, बटोत में पांच डिग्री अधिक 16.2, बनिहाल में आठ डिग्री अधिक 18.5 और भद्रवाह में सात डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जम्मू का तापमान 21 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें