फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU विवाद: श्रीनगर में हुए हिंसक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हो गई। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए।
विज्ञापन


इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। युवाओं ने पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराए। साथ ही देश विरोधी नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात रहे। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लगे देश ‌व‌िरोधी नारे

इस दौरान उन्होंने जेएनयू के छात्रों के समर्थन में भी नारे बुलंद किए। इस दौरान अफजल गुरु के पोस्टर भी दिखे। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

इस पर प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते-देखते उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और यातायात भी प्रभाव‌ित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें