फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पीरपंजाल की पहाड़ियों पर हिमपात और जम्मू समेत कई जिलों में हलकी बारिश के साथ शुक्रवार को मौसम ने मिजाज बदला।
विज्ञापन



घाटी के करीब 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रियासत में कुछ स्थानों पर हिमपात और बारिश की भविष्यवाणी की है।

बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार रियासत के बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, कारगिल, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, राजोरी, डोडा, पुंछ और रियासी जिलों में हिमस्खलन की आशंका है। चेतावनी शुक्रवार सायं पांच बजे से अगले 24 घंटों के लिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू समेत रियासत के कई जिलों में हलकी बारिश

लोगों से हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में न जाने और एहतियात बरतने की अपील की गई है। शुक्रवार को कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में 14.3 मिलीमीटर और गुलमर्ग में 8.5 मिलीमीटर हिमपात हुआ।

जम्मू संभाग के राजोरी-पुंछ की पीरपंजाल की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। जम्मू में हलकी बारिश हुई। श्रीनगर में बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि, कई जिलों में बादल छाए रहे।

रियासत में माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे ठंडा रहा, जबकि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें