पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने तरेबा का दौरा कर गोलाबारी से प्रभावित लोगों की दिक्कतें सुनीं। स्थानीय लोगों ने उनके सामने नुकसान का मुआवजा, सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरला प्लाट दिए जाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि राज्य में नेकां और कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र के लोगों के साथ काफी भेदभाव किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द प्रभावितों को पांच-पांच मरला प्लाट देने के साथ, गोलाबारी से नुकसान को राहत देगी। तमाला नाले पर तथा तरेबा से शेरे चक्क के लिए दोनों पुलों का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बीएडीपी के तहत जिन कार्यों का शिलान्यास किया था, उन्हें भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।