फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चश्मा में वाहन खाई में गिरा, एक की मौत व एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा इलाके में बुधवार दोपहर को सब्जी से लदे वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की पहचान जफर हुसैन (24) और घायल की अमजद (21) दोनों निवासी कुसार (रियासी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रही टाटा महिंद्रा (जेके02सीएल-8544) बैटरी चश्मा इलाके में अनियंत्रित होकर खाई लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर मृतक और घायल को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें