जम्मू। शहर में एक सामान विकास करवाया जा रहा है। नगर निगम के गठन के बाद शहर का सौंदर्यीकरण किया गया। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। यह बातें मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 64 के दुर्गा नगर के दौरे के दौरान कहीं। इस दौरान कश्मीरी पंडितों से भी रूबरू हुए। पंडितों ने समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत आयुक्त के समक्ष मसले को उठाया जाएगा। समस्या का निदान करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम की ओर से अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर लोगों ने सफाई, स्ट्रीट लाइटें खराब होने, नालियों और रास्तों का मरम्मत कार्य, राशन वितरण, बिजली और पानी की समस्या रखी। साथ ही पार्क का रखरखाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बिजली की समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग भी शहर को साफ सुथरा रखने में योगदान दें।