फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक आत्महत्या मामले में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जख छनी निवासी पूर्व सैनिक संग्राम सिंह (45) ने गत दिनों जरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। संग्राम सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व सैनिक के परिजनों और लोगों ने सोमवार को हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस से मांग की कि प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसी के चलते विजयपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। प्रदर्शन में सरपंच सुखजिंदर सिंह पोला भी शामिल रहे। एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और परिजनों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें