फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय की खामोश शिकारी का खुला राज: 24 घंटे में सिर्फ 3 घंटे एक्टिव रहती है तिब्बती लोमड़ी, सामने आई खास बातें

Sun, 22 Nov 2026 11:40 AM IST
Nikita Gupta प्रवेश कुमारी, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में 13 कैमरा ट्रैप की मदद से किए गए अध्ययन में सामने आया कि तिब्बती लोमड़ी 24 घंटे में केवल तीन घंटे (सुबह 6–7 और शाम 7–9 बजे) सबसे अधिक सक्रिय रहती है। अध्ययन के दौरान 11 मांद मिलीं।
विज्ञापन
तिब्बती लोमड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांस हिमालयन क्षेत्र में पाई जाने वाली तिब्बती लोमड़ी दिन और रात मिलाकर 24 घंटे में केवल तीन घंटे सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक और शाम को सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक। लद्दाख के चांगथांग में त्सोकर, हानले और मार्सिमिकला क्षेत्रों में 13 कैमरा ट्रैप लगाकर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। बीते अप्रैल में शुरू हुआ यह अध्ययन करीब 40 दिन तक चला। इस दौरान तिब्बती लोमड़ी ज्यादातर चट्टानी इलाकों में पाई गईं। ये इलाके 4,600 मीटर से लेकर 5,400 मीटर के बीच थी। यह लोमड़ी ज्यादातर कम ढलान वाले इलाकों में देखी गईं। इसकी गतिविधि का पैटर्न रेड फॉक्स से काफी हद तक मेल खाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस अध्ययन काे अंजाम देने वाली देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान की शोधकर्ता प्रकृति जीएम के अनुसार अध्ययन के दौरान तिब्बती लोमड़ी के वितरण, आवास के उपयोग, गतिविधि के पैटर्न, अन्य शिकारी जानवरों के साथ इसके संबंधों और इसकी मांद की विशेषताओं का आकलन किया गया। उनके अनुसार ये शुरुआती निष्कर्ष चांगथांग में तिब्बती सैंड फॉक्स की पारिस्थितिकी के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करते हैं। साथ ही, ये भारतीय ट्रांस-हिमालय क्षेत्र में इस प्रजाति के आवास और शिकार के संसाधनों के साथ इसके संबंधों को समझने में मदद करते हैं।

अध्ययन के दौरान मिली 11 मांद
101 ग्रिड यानी 3×3 वर्ग किलोमीटर के अध्ययन क्षेत्र में कुल 11 मांद मिलीं, जिनमें एक नेटल डेन यानी बच्चों को जन्म देने वाली मांद थी। इसके अतिरिक्त 10 रेस्टिंग डेन यानी आराम करने वाली मांद थीं। ये मुख्य रूप से चट्टानी इलाकों में पाई गईं। अध्ययन के दौरान मांद का प्रकार, उसकी गहराई, प्रवेश द्वार की दिशा और आकार, उसकी लंबाई-चौड़ाई, मांद के भीतर की ऊंचाई और चौड़ाई, जमीन का प्रकार (मिट्टी या चट्टान), अन्य शिकारी जानवरों की मांद से दूरी और इलाके की बनावट का डाटा भी रिकॉर्ड किया गया।

इस मांसाहारी जीव पर अब तक सबसे कम अध्ययनमध्यम प्रकार का यह मांसाहारी जीव चूहे और अन्य छोटे जीव खाकर अपनी भूख मिटाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तिब्बती लोमड़ी की पारिस्थितिकी, विशेष रूप से इसके आवास के उपयोग, आहार और उसी क्षेत्र में रहने वाले अन्य शिकारी जानवरों के साथ इसके संबंधों पर बहुत कम अध्ययन हुए हैं
विज्ञापन

तिब्बती लोमड़ी को बेहतर समझने और इसके संरक्षण में होगी मददप्रकृति जीएम के अनुसार यह अध्ययन हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाली इस प्रजाति को बेहतर ढंग से समझने और इसके संरक्षण में मदद करेगी। इसके लिए इसकी रिहाइश की पसंद, संसाधनों के इस्तेमाल, मांद की पारिस्थितिकी और उसी क्षेत्र में रहने वाले अन्य मांसाहारी जीवों संग इसकी गतिविधियों का अध्ययन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें