फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में आतंकियों ने एएसआई की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Aug 2017 08:15 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों ने मारी एएसआई को गोली - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जि़ले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को आतंकियों ने अनंतनाग जि़ले के मेहंदी कदल इलाके में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई पीर अब्दुल रशीद को नजदीक से निशाना बनाते हुए उस पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला किया।
विज्ञापन



हमले के दौरान गोली पुलिसकर्मी के पेट में लगी। जिसके बाद उन्हे अनंतनाग के जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे विशेष उपचार के लिए बादामीबाग कैंट में सेना के 92 बेस अस्पताल भेज दिया गया।लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी राशिद को बचाया नहीं जा सका और राशिद की मौत हो गई।

 शहीद एएसआई पीर अब्दुल रशीद पंजथ काजीगुंड का रहने वाला था।गौरतलब है कि घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और तुरंत आस पास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें