फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर की पत्थरबाजी

Thu, 21 Apr 2016 11:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हंडवाड़ा में प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में कर्फ्यू हटने के बाद गुरुवार को एक बार फिर छात्रों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया और सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए।
विज्ञापन


दरअसल हंदवाड़ा में एक लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक क्रिकेटर नईम अहमद की भी मौत हो गई थी।

गुरुवार को हंदवाड़ा डिग्री कालेज के छात्रों ने नईम के पैतृक गांव हुरपुरा तक उसके परिवार के प्रति सहानुभूति के लिए एक रैली निकाली और नईम के गांव तक गए लेकिन जब छात्र लौट रहे थे तो सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


हालात को नियंत्रण में करने के ल‌िए सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान इलाके की दुकाने बंद रहीं और यातायात भी ठप रहा। देर शाम तक इलाके में स्थित तनावपूर्ण रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें