फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं कर रही है। यही कारण है कि उन्हें मजबूर होकर काम छोड़ो हड़ताल करनी पड़ रही है।

हड़ताल के चलते शहर में आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों की नालियों और गलियों में गंदगी फैलने लगी है, जिससे दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। वहीं, कस्बे के बाजारों में भी कचरे के ढेर लगने लगे हैं। स्थानीय निवासी विकेश अंबा, सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता का कहना है कि आने वाले दिनों में धार्मिक यात्राओं और बढ़ती आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा कर हड़ताल समाप्त कराई जाए ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बहाल हो सके। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह घरों का कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि एक स्थान पर एकत्र करें। बाजार में दुकानदारों से भी कहा जा रहा है कि वे केवल निर्धारित डंपिंग प्वाइंट पर ही कचरा डालें ताकि बाजारों में गंदगी का माहौल न बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें