फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुबई से गांव पहुंचा युवक का शव, पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने किया गुमराह, जार्जिया भेजने के नाम पर रुपये लिए लेकिन ले गया दुबई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा के गांव मेहलूवाल के निवासी रवि कुमार का शव वीरवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
रवि के पिता सरदारी लाल ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर एजेंट की ओर से उसे गुमराह किया गया। उन्होंने बताया कि बेहतर रोजगार के सपने दिखाकर एजेंट ने बेटे को जॉर्जिया भेजे जाने के लिए कहा था और सात लाख रुपये लेकर उसे दुबई ले गया। यहां दो माह तक अपने पास रखा। रवि को प्रताड़ित किए जाने पर ब्रेन हेमरेज हो गया। उपचार के दौरान उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि के शव के साथ आई एक महिला ने बताया कि उनके पास शव देश में लाए जाने तक के रुपये नहीं थे। वहां एक प्रवासी भारतीय की मदद से वह यहां पहुंची। मृतक के परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित एजेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दोपहर को रवि का अंतिम संस्कार प्रमंडल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें