फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत ढोक खालसा के पांच वार्डों की गलियां हुईं जर्जर

Wed, 05 Feb 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पंचायत ढोक खालसा में जर्जर हुई वार्ड की गली। संवाद - फोटो : jyodian
विज्ञापन
साल 2005 में गलियों को तारकोल डालकर किया गया था पक्का
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। पंचायत ढोकखालसा की सात में से पांच वार्डों की गलियों की हालत जर्जर बनी हुई है।
लोगों ने बताया कि साल 2005 में गलियों को तारकोल डालकर पक्का किया गया था, लेकिन अब तो सभी गलियों से पत्थर बाहर निकल आए हैं। हालत एक खड्ड जैसी बन गई है। मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्गों के लिए गलियों में चलना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि कुमार, राजू शर्मा और काली दास ने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गलियों की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं बावजूद इसके विभाग की तरफ से इन गलियों की सुध नहीं ली जा रही है। इन गलियों की मरम्मत करने की मांग कई बार ग्राम सभा में रख चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
पंचायत की सभी गलियां पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं। सभी गलियों की हालत इतनी जर्जर बनी हुई है कि चलना भी मुश्किल हो रहा है।
काली दास, पूर्व सरपंच
सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों को हर समय गड्ढों पर गिरने का डर बना रहता है।
रामो देवी, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें