फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश को जल्द मिलेंगे छह नए आईएएस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली से कार्यभार मुक्त होने के बाद करेंगे ड्यूटी ज्वाॅइन
विज्ञापन

-प्रदेश में सात अधिकारियों का हुआ है तबादला
- गृह मंत्रालय के आदेश पर आठ अधिकारी जाएंगे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश को जल्द ही छह नए एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे। गृह मंत्रालय के तबादला आदेश के बाद दिल्ली से अब तक पांच अधिकारियों को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। अब यह अधिकारी जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी ज्वाॅइन करेंगे।
विज्ञापन

1994 बैच के आशीष चंद्र वर्मा, 1995 बैच के अनिल कुमार सिंह, 2012 बैच के नवीन एसएल, 2020 बैच की श्रेया सिंघाल, 2021 बैच के महिमा मदान और आनंद द्विवेदी को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। इस बारे में गृह मंत्रालय ने 16 मई को आदेश जारी किए थे। इसके अलावा एक अधिकारी के लद्दाख से भी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाॅइन करने को लेकर आदेश हुए हैं। जम्मू-कश्मीर को कुल सात नए अधिकारी मिलने वाले हैं। हालांकि इसके साथ ही आठ अधिकारियों का यहां से दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें