फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में आज सज जाएगा प्रदेश सरकार का दरबार, अभी फरियादियों के जाने पर रोक

Mon, 09 Nov 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • नागरिक सचिवालय, राजभवन सहित दरबार मूव के सभी कार्यालय खुल जाएंगे
  • सुबह साढ़े नौ बजे नागरिक सचिवालय परिसर में एलजी को गार्ड ऑफ आनर
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में प्रदेश सरकार का दरबार आज से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नागरिक सचिवालय, राजभवन, पुलिस मुख्यालय समेत दरबार मूव से संबंधित सभी कार्यालय यहां काम करना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


अगले छह महीने के लिए जम्मू से ही प्रशासनिक कामकाज होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, तीनों सलाहकार, मुख्य सचिव और सभी प्रशासनिक सचिव यहीं से कामकाज देखेंगे। वहीं, कोरोना संकट के चलते फिलहाल फरियादियों के सचिवालय में जाने पर रोक रहेगी। 

रविवार को नागरिक सचिवालय और राजभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और सचिवालय के अंदर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सोमवार को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस की टुकड़ी रिहर्सल में जुटी रही। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सचिवालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिवालय के सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले विभागों में सुबह साढे़ नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और सप्ताह में छह दिन काम करने वाले विभागों में सुबह दस से शाम चार बजे तक काम होगा। नागरिक सचिवालय और अन्य कार्यालयों को रंग रोगन कर सजा दिया गया है।

कश्मीर आधारित दरबार मूव के कर्मचारी जम्मू पहुंचे
दरबार से संबंधित कश्मीर आधारित कर्मचारी रविवार को कड़ी सुरक्षा में जम्मू पहुंच गए। उनके लिए पंजतीर्थी अहाता, न्यू बीसी रोड, पुंछ हाउस तालाब तिल्लो, मुट्ठी आदि जगहों पर आवासीय सुविधा का प्रबंध सरकार ने किया है। दरबार के जम्मू आधारित कर्मचारी श्रीनगर में दरबार बंद होने के साथ ही जम्मू में पहले से ही पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें