फज्यौड़ियां। खौड़ थाने के अधीन डलेरी नरायाणा क्षेत्र से शनिवार की रात अवैध रूप से खनन कर रेत ले जा रहे तीन डंपरों को पुलिस ने सीज कर दिया। इनके संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खौड़ पुलिस थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ के नेतृत्व में शनिवार की रात को गश्त कर रही थी। इस दौरान रेत ले जा रहे तीन वाहनों को पकड़ लिया। तीनों डपंरों को सीज कर दिया। पुलिस की तरफ से संबंधित विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। इस विषय में खौड पुलिस थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि हम हर रोज की तरह गश्त पर थे। सूचना मिली कि क्षेत्र की खोआडा खड्ड से खनन कर रेत ले जाई जा रही है। इस पर नाका लगाया और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।