मुल्ला मसीह की लिखी रामायण, महाभारत और पांडवगीता भी यहां मौजूद कश्मीर के प्रसिद्ध स्थलों का वर्णन करने वाली भोजपत्र पर शारदा लिपि में लिखित पांडुलिपि भी म्यूजियम में रखी हुई है। फारसी में मुल्ला मसीह लिखित 18वीं सदी की रामायण, भागवत पुराण, महाभारत, पांडवगीता और लंकाकांड समेत अन्य ग्रंथ भी मौजूद हैं।
स्कंद पुराण को माना जाता है जीवंत ग्रंथ
स्कंद पुराण नाम का मूल ग्रंथ संभवतः 8वीं सदी तक मौजूद था। समय के साथ यह अनेक संस्करणों और पाठों में विभाजित हो गया। इसे एक जीवंत ग्रंथ माना जाता है जिसका कई शताब्दियों में व्यापक संपादन हुआ है।