फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10 छात्रों के छह महीने निलंबन का आदेश कुछ ही घंटों में वापस

Thu, 25 Sep 2025 04:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 10 छात्रों के छह महीने निलंबन का आदेश कुछ ही घंटों में वापस ले लिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार शाम इन छात्रों पर अनुशासनहीनता और खराब बर्ताव का आरोप लगाते हुए उन्हें हॉस्टल और कक्षाओं से छह माह के लिए निलंबित किया गया था। हालांकि विश्वविद्यालय ने इसे रैगिंग से जुड़ा मामला बताया। इसकी विस्तार से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र कुछ दिनों से विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी उन्होंने हॉस्टल में खाने की खराब क्वालिटी का मुद्दा उठाया। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय की ओर से कुछ छात्रों को इस विरोध-प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन का आदेश निकाल दिया गया।
इस पर उन्होंने सुबह नौ बजे के करीब रोड ब्लॉक कर दी और धरने पर बैठ गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन भी वहां आए, लेकिन बात नहीं बनी। दिन में भी यह गतिरोध चलता रहा। विश्वविद्यालय के अधिकारी इस बीच हॉस्टल पहुंचे तो कुल 10 छात्रों के निलंबन की बात सामने आई। इससे छात्र भड़क गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। परिषद के राज्य सचिव सनक श्रीवत्स का कहना था कि विश्वविद्यालय हॉस्टल व्यवस्था दुरुस्त करने की जगह छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस फैसले को विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी करार देते हुए इसके खिलाफ वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने का एलान किया।
उधर, निलंबन आदेश के कुछ ही घंटे बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह आदेश वापस ले लिया गया। उसकी ओर से इसे छात्रों के अनुरोध पर विचार-विमर्श के बाद की गई कार्रवाई बताया गया।
विज्ञापन


इन छात्र-छात्राओं के निलंबन का हुआ था आदेश...
1. पंकेश कुमार सिंह, प्राणीशास्त्र विभाग।
2. शर्विन सिंह, विपणन एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन विभाग।
3. हशीर खुर्शीद, विपणन एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन विभाग।
4. मोहित कुनूर, गणित विभाग।
5. गौरव कुमार सिंह, विपणन एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन विभाग
6. कुमर रजा, वनस्पति विज्ञान विभाग
7. माज जफर, आणविक जीव विज्ञान केंद्र।
8. आनंदित मन्हास, भौतिकी एवं खगोल विज्ञान विभाग।
9. आयुष वर्मा, समाज कार्य विभाग।
10. सूरज प्रकाश, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें