फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बारिश का कहर: फ्लैश फ्लड के खतरे के बीच प्रशासन ने जारी की चेतावनी, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Tue, 21 Jul 2026 11:50 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

राजोरी समेत जम्मू संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और जलभराव के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। और सभी  प्रमुख यात्राएं भी मौसम खराब होने के कारण स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और राजोरी पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक बिना जरूरी कारण घरों से बाहर न निकलें। साथ ही नदी-नालों, बाढ़ प्रभावित इलाकों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। लोगों को जलभराव वाली सड़कों और पुलों को पार न करने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

राजोरी पुलिस ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

उधर, लगातार बारिश के कारण जम्मू संभाग के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोड़ी  यात्रा और मचैल माता यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही।

अधिकारियों के अनुसार रविवार से अब तक पुंछ, राजोरी और डोडा जिलों में बारिश से जुड़े हादसों में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या आपदा राहत सेवाओं से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें