रियासी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद एलजी की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के संबंध में मंगलवार को दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल डीसी अजय कुमार शर्मा से मिला।
इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को बताया कि नगरवासी प्रशासन के साथ पूरा तालमेल बनाए रखने को सहमत है। निर्देश में 50 प्रतिशत दुकानों को खोलने के लिए कहा गया है। इसमें एक तरफ की दुकान एक दिन और दूसरी तरफ की दुकान को दूसने दिन खोलने के लिए कहा गया है। नगर के छोटा होने के कारण ऐसा हो पाना संभव नहीं है। इस दौरान एक दिन पुरी दुकानें खुलने व एक दिन बंद करने की अपील की गई। इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के बारे में कहा गया।
डीसी ने कहा कि सभी दुकानदारों और कारोबारियों की सहमति के साथ ही कोई फैसला किया जाएगा। मौके पर एसीडी राजेंद्र शर्मा, एसीआर संजय बड़याल म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, पार्षद धीरज गुप्ता, किराना यूनियन के प्रधान देवेंद्र गुप्ता, मिथुन भारती, राजन पुरी, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए।