हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति पर लगे पीएसए को हटाने का आदेश दिया है। रियाज अहमद भट्ट ने पीएसए को कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर और संजय डार वाली खंडपीठ ने मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की। रियाज पर एक विस्फोट में शामिल होने का आरोप था। कोर्ट ने महसूस किया गवाहों के आधार पर आरोपी पर कोई आरोप साबित नहीं हो रहा। लिहाजा उस पर लगे पीएसए को हटाया जा रहा है।