नगरोटा में बादल फटने से प्रभावित गांवों का दौरा करते नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय क
- फोटो : Samvad
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमाार सडोत्रा ने नगरोटा में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यहां पर उन्होंने बारिश के बाद इसकी जद में आए परिवारों से बात की। सभी को आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान कराए जाने की दिशा में हर स्तर पर सहायता दिलाई जाएगी।
सड़ोत्रा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांव सदी कला, सदी खुर्द, जाखन, सौरा, लिपेरा और सहनू में बाढ़, बादल फटने और गंभीर रूप से बारिश से कई परिवारों को नुकसान पहुंचा है। उनके घर,बुनियादी ढांचे,सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। कोशिश यही है कि जल्द से जल्द इनको सहायता मिले। ब्यूरो