फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने रियासत में सोलर पार्क की स्थापना की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति अभियान (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) के तहत बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सोलर पार्क की स्थापना की दिशा में हुए प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य सचिव बीआर शर्मा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में आधार कार्ड को जनधन बैंक अकाउंट से लिंक करने को भी कहा।

प्रधानमंत्री ने रियासत में आधार कार्ड की प्रगति की समीक्षा के साथ ही जनधन खाते से इसे लिंक करने के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

आधार कार्ड को जनधन खाते से लिंक करने के न‌िर्देश

कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को हिदायत दी कि आधार कार्ड को जनधन बैंक अकाउंट के साथ हर हाल में लिंक किया जाए।

इसका फायदा यह होगा कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन योजना के साथ ही अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ हासिल करने में लोगों को सहूलियत होगी।

आसानी से उनका सत्यापन हो सकेगा। उनके खाते में सीधे धनराशि भेजी जा सकेगी। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को जल्द इस दिशा में काम पूरा करने को कहा ताकि हर पात्र लाभार्थी को इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें