जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के डिज़ाइन योर डिग्री (डीवाईडी) के छात्रों ने भीष्म साहनी की प्रसिद्ध कृति ''कबीरा खड़ा बाजार में'' के चुनिंदा अंशों पर आधारित नाटक ''कबीरा'' के प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के नाटक प्रशिक्षक सुमीत शर्मा निर्देशित नाटक की प्रस्तुति में कलाकारों के अभिनय को सराहना मिली। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय और अन्य मौजूद र हे। प्रो. दिनेश सिंह ने उन छात्रों की सराहना की, जिन्होंने शालीनता और कौशल के साथ मंच पर कबीरा को जीवंत किया। उनके प्रदर्शन को न केवल इसकी कलात्मक योग्यता के लिए, बल्कि दर्शकों के सामने लाए गए सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के लिए भी स्वीकार किया गया। नाटक में कबीर दास के जीवन, संघर्ष, साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया। इसमें विजय आनंद, राकेश जसोत्रा, अमित आनंद, सोहिल वानी ने किरदार निभाया। ब्यूरो