फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: गठबंधन पर फंसा पेंच, नेशनल कॉन्फ्रेंस अभी तय नहीं कर पाई चेहरा, कांग्रेस की बढ़ रही धड़कन

Wed, 08 Oct 2025 04:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राज्यसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है, जबकि कांग्रेस गठबंधन में एक सीट मांग रही है। फारूक अब्दुल्ला की तबीयत बिगड़ने से रणनीति में देरी हुई है, लेकिन जल्द बैठक कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उतरने वाले चेहरों का फैसला नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) एक या दो दिन में कर सकती है। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तबीयत खराब होने से मंगलवार को रणनीति पर मंथन नहीं हो पाया। नेकां की अगली बैठक में मुख्य तौर पर चर्चा कांग्रेस के साथ गठबंधन पर होगी।

विज्ञापन


नेकां की इस बैठक ने कांग्रेस की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि दोनों संगठनों के बीच तनाव की स्थिति नहीं है। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में नेकां के सहयोग से एक सीट पर लड़ना चाहती है। वहीं, नेकां सभी चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने के मूड में है। इस मंथन के लिए नेकां के तमाम बड़े नेता श्रीनगर पहुंच गए हैं। एक-दो दिन में नामों पर फैसला होने की संभावना है। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के अस्पताल से लौटने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बैठक में बडगाम और नगरोटा विधानसभा उपचुनाव के लिए पर भी चर्चा होगी।

जम्मू संभाग से नेकां पदाधिकारी नगरोटा सीट से भी खुद चुनाव लड़ने के पक्षधर हैं। वहीं, नेकां का एक वर्ग समझौते की तहत यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ना चाहता है। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता भी श्रीनगर पहुंच गए हैं। विधानसभा उपचुनाव में भी उम्मीदवारों का चयन होना है। बडगाम सीट पर नेकां उम्मीदवार का फैसला भी पार्टी के लिए आसान नहीं है। यहां शिया समुदाय अपने लिए सीट की पैरवी कर रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें अब्दुल्ला परिवार पर टिकीं हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस दिल्ली पहुंचा रही सियासी फीडबैक
कांग्रेस अब भी श्रीनगर में होने वाली नेकां की बैठक के बाद अगला फैसला लेगी। हालांकि फैसला उम्मीद मुताबिक न आया तो कांग्रेस अगला फैसला हाईकमान के निर्णय पर लेगा। जम्मू-कश्मीर में बन रहे सियासी समीकरणों के बारे में कांग्रेस सभी फीडबैक दिल्ली पहुंचा रही है। कांग्रेस एक सीट के लिए दिल्ली से इंडिया गठबंधन का हवाला देकर नेकां पर दबाव बनाती दिख रही है। कांग्रेस बडगाम और नगरोटा उपचुनाव नेकां के साथ मिलकर लड़ने को तैयार है। वहीं वह नगरोटा सीट राज्यसभा सीट के बदले नेकां के लिए छोड़ने के संकेत भी दे रही है।

नेकां जल्द करेगी फैसला
राज्यसभा में उम्मीदवारों के नामों पर जल्द फैसला होगा। नेकां इसके लिए जल्द बैठक करने वाली है। इस बैठक में बडगाम व नगरोटा उपचुनाव समेत कांग्रेस के साथ होने वाले गठबंधन पर भी फैसला लिया जाएगा। यह तय हो जाएगा कि नेकां अपने बूते चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में। इसके अलावा पार्टी के प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग जाएगी। -इमरान नबी डार, प्रवक्ता, नेकां 
विज्ञापन

समीकरणों पर रख रहे नजर
कांग्रेस समीकरणों पर नजर रख रही है। राज्यसभा की एक सीट गठबंधन के नाते कांग्रेस ने मांगी है। इस पर फैसला नेकां को करना है। कांग्रेस अंदरखाते अपने पदाधिकारियों के साथ भी इस पूरे मामले को लेकर चर्चा कर रही है। साथ ही इसकी जानकारी कांग्रेस हाईकमान को भी दी जा रही है। कांग्रेस और नेकां ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। अब इस गठबंधन के बरकरार रहने की उम्मीद है। -रविंद्र शर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें