फिसलन के बावजूद वाहनों में एंटी-स्किड चेन लगाने की एडवाइजरी जारी नहीं
लगातार सड़क हादसों के बावजूद प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस एहतियाती कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। फिसलन की आशंका के बावजूद वाहनों में एंटी-स्किड चेन लगाने को लेकर कोई एडवाइजरी तक जारी नहीं की गई जबकि यह मार्ग सेना और आम लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि 15 नवंबर 2023 को किश्तवाड़-जम्मू हाईवे पर डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 39 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता न दिखना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। दुर्गम इलाकों में तैनात सेना और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित सड़कें अब भी एक बड़ी चुनौती हैं।