आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली और चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। तापमान में गिरावट आने के कारण बाजारों में रौनक कम रही। पटनीटॉप, नत्थाटाॅप समेत सनासर में ताजा हिमपात हुआ। शिवगढ़ धार, देहराटॉप, जुगधार, सियोजधार, लाटी, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में सफेद चादर बिछ गई। पटनीटॉप में करीब दो फुट बर्फ गिर चुकी है जबकि नत्थाटॉप में तीन फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है।