फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना मंत्री ने लिया नुकसान का जायजा

Mon, 22 Sep 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने मंडी तथा सूरनकोट का दौरा कर राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से लोगों को हुए जान माल के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मंडी के गांव अरई में भूस्खलन से प्रभावित लोगों से बात की तथा मंडी में नदी के किनारे रहने वाले लोगों के नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन


अरई में कहा कि सरकार लोगों को हर तरह की मदद देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में जिन लोगों के घर बह गए उन लोगों को सरकार की तरफ से 75000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने डीडीसी मोहम्मद हुसैन मलिक को भी निर्देश जारी किए कि नुकसान का आकलन कर पुनर्वास के काम में तेजी लाई जाए।

 साथ ही उन्होंने गांवों में बिजली, पानी और राशन की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सूरन नाला जाकर वहां हुए नुकसान का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को क्षतिग्रस्त दुंदक पुल की जल्द मरम्मत क रने के निर्देश दिए। उनके साथ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें