मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों में जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी और उधमपुर में गर्म मौसम रहने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, ताकि गर्मी से बचा जा सके।
वहीं कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य और सुहावना बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को कई जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं या ओलावृष्टि भी हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है।
कश्मीर में अधिकतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।