फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसुरी की धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में बुधवार शाम को संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सोसाइटी फार प्रमोशन आफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्सट यूथ (एसपीआईसी एमएसीएवाई) संस्था के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह आडीटोरियम में आयोजित इस संगीत कार्यक्रम में बांसुरी वादन हुआ।

इस मनमोहक बांसुरी वादन में मुख्य रूप से विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया की शिष्या देवोप्रिया चटर्जी एवं सुष्मिता आचार्या सम्मिलित रहे जबकि तबला वादक मिथिलेस कुमार ने जुगलबंदी की प्रस्तुतियों में अपनी तबला वादन कला को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

देवोप्रिया चटर्जी और सुष्मिता आचार्या ने छेड़ी ताल

संगीत के इस सायंकालीन कार्यक्रम में जुगलबंदी बांसुरी वादन से श्रोता दीर्घा भाव विह्वल हो उठे। इस दौरान कैंपस की प्रथम महिला एल सिंह ईशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

संगीत संध्या की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर ने की। इस मौके पर स्पीक मैसी संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की गई। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें