फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: थार से बुजुर्ग को रौंदने वाला आरोपी अब भी फरार, लाइसेंस जम्मू जिले का नहीं, गाड़ी ब्लैक लिस्ट

Wed, 30 Jul 2025 12:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के गांधीनगर में थार से बुजुर्ग को कुचलने वाला आरोपी मानन आनंद अब भी फरार है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कमल कांत दत्ता को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू से चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांधी नगर में बुजुर्ग को टक्कर मारने वाला आरोपी अब भी फरार - फोटो : वीडियोग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलने वाले थार चालक आरोपी नानक नगर निवासी मानन आनंद को पुलिस मंगलवार तीसरे दिन भी पकड़ नहीं पाई। उसे दबोचने के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है और दूसरे राज्यों में भी टीमें भेजी गई हैं।

विज्ञापन


आरोपी का जम्मू जिले में कहीं भी लाइसेंस नहीं बना है। पीड़ित की जीएमसी जम्मू में हालत नाजुक बनी हुई है।आरटीओ कार्यालय ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए थार की आरसी को निलंबित करके वाहन को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

गत रविवार की दोपहर थार गांधीनगर क्षेत्र में थार नंबर जेके02डीपी-9594 पर सवार आरोपी मानन ने बुजुर्ग कमल कांत दत्ता (65) निवासी गांधीनगर को गाड़ी को रिवर्स लाकर जोरदार टक्कर मार दी थी। उसके दिमाग और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनका लगातार आईसीयू में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बुजुर्ग के बेटे वीशू के अनुसार उनके पिता के सिर में लगातार रक्तस्राव हो रहा है और उनकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आ पाया है। थार के मालिक से लगातार पूछताछ की जा रही है।

हादसे का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना जीएमसी जम्मू का दौरा कर पीड़ित कमल कांत का हाल जाना। उन्होंने कहा कि इस हादसे से इंसानियत शर्मसार हुई है।

आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह के अनुसार जिला उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को अगले पांच साल तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी न करने की सिफारिश की गई है। हमारे सिस्टम में आरोपी के नाम और पते का कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला है जिससे लग रहा है कि जम्मू जिला में उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है।

विज्ञापन

गांधीनगर में थार चालक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कमल कांत दत्ता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आज जीएमसी जम्मू से चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें