दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के पाहू गांव में तेंदुआ घुसने से अफरातफरी मच गई। वन्य जीव विभाग ने तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
गांव में जैसे ही तेंदुआ घुसा तो लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय निवासी अब्दुल गनी ने बताया कि यह तेंदुआ शुक्रवार की रात को एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया।
इसकी जानकारी तुरंत वन्य जीव विभाग को दी गई। विभाग ने मकान में छिपे तेंदुए को बेहोश किया और उसे वहां से ले गए। विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।