फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम की बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 16 Mar 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम की बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसान सुरिन्द्र सिंह, अशोक कुमार, शाम लाल, पृथि सिंह का कहना है कि गत दिनों हुई बारिश से गेहूं एवं चने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। किसानाें के अनुसार फसलों की बिजाई के समय से ही किसान कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीमावर्ती किसान योग राज, कृष्ण लाल, मोहन लाल, देशराज, ओम प्रकाश का कहना है कि पिछले दिनों गेहूं, सरसों की फसलाें सहित सब्जियों पर बारिश की मार पड़ी थी। शनिवार रात की बारिश से एक बार फिर सभी को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि सरकार ने गत वर्ष के नुकसान पर राहत देने के लिए राशि मुहैया नहीं करवाई।

वहीं अब फिर से सभी को मौसम की मार पड़ रही है। इस संबंध में कृषि विभाग के ईओ डीडी भगत का कहना है कि किसानों को चाहिए की वह खेतों में पानी की निकासी का बेहतर प्रबंध करें और पानी खड़ा न होने दें। अखनूर क्षेत्र में भी बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। मुसलाधार बारिश से आवागमन में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें