फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कड़ाके की सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, मध्य दिसंबर 38 साल में सबसे ठंडा

Sat, 19 Dec 2020 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • जम्मू में 18 दिसंबर तक की अवधि में तापमान सबसे निचले स्तर पर
  • स्कॉस्ट की चट्ठा वेधशाला में पहली बार न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज
विज्ञापन
गुलमर्ग में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के मध्य से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू में रात और दिन का तापमान चार दशकों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। शुक्रवार को शहर से सटे चट्ठा इलाके में स्थित शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) की एग्रोमेट डिवीजन की वेधशाला (आब्जरवेटरी) में दिन का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस जबकि पिछले चौबीस घंटे में न्यूतनम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सीजन की 18 दिसंबर तक की अवधि में इतनी ठंड पिछले 38 साल में पहली बार पड़ी है। 
विज्ञापन


हालांकि दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई बार इससे ज्यादा गिर चुका है। 30 दिसंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी रिकॉर्ड 1.6 डिग्री तापमान का पैमाना दर्ज किया गया। इससे पूर्व 20 दिसंबर 2010 में 1.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 18 दिसंबर तक की अवधि में इससे पूर्व कभी भी न्यूनतम तापमान ने 1.6 डिग्री का स्तर नहीं छुआ है।

18 दिसंबर तक के रिकॉर्ड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का यह सबसे निचला स्तर है। स्कॉस्ट एग्रोमैट डिवीजन के पास 1982 से आंकड़े दर्ज हो रहे हैं। चट्ठा स्थित आब्जरवेटरी में इससे पहले 18 दिसंबर तक के दिनों में दिन और रात का तापमान एक साथ इतना नीचे रिकॉर्ड नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र सिंह, प्रभारी एग्रोमैट डिवीजन स्कॉस्ट जम्मू

अब तक का जम्मू में सबसे न्यूनतम तापमान
30 दिसंबर 2007 - 1.5
31 दिसंबर 2010 - 1.0
20 दिसंबर 2010 - 1.2
23 दिसंबर 2011 - 1.2
30 दिसंबर 2013 - 0.0

कश्मीर घाटी, लद्दाख में शरीर जमा देने वाली ठंड
कश्मीर और लद्दाख में भी शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। श्रीनगर की डल झील भी जमने लगी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे गिर गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भी 10 डिग्री नीचे आ गया है। कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान (माइनस में)
कारगिल  17.0
गुलमर्ग   10.6
पहलगाम 9.2
श्रीनगर   6.0
भद्रवाह   3.5
बनिहाल  0.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें