फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में भी मौजूद है जैश आतंकियों का ग्रुप, नगरोटा हमले में पकड़े गए ओजीडब्लू ने किए कई अहम खुलासे

Wed, 05 Feb 2020 11:06 AM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू

सार

  • ओजीडब्ल्यू समीर डार की निशानदेही पर राजपुरा गांव में खेत में छिपाई गई पिस्टल और कारतूस बरामद
  • पाकिस्तान से आई थी पिस्टल और कारतूस, दिसंबर में कश्मीरी आतंकियों ने दी थी
विज्ञापन
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा हमले में पकड़े गए ओजी वर्करों से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का एक दल पंजाब के अमृतसर इलाके में मौजूद है। पंजाब के स्थानीय आतंकी भी इस दल के साथ हैं। अंदेशा है कि यह दल पंजाब में बड़ा हमला कर सकता है। इन आतंकियों को पाकिस्तान से पिस्टल, कारतूस और अन्य गोला-बारूद पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


कुछ और सामग्री भी वहां पहुंचनी थी, जिसे जम्मू पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामदगी अमृतसर के गांव राजपुरा से पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान की बरामदगी ओजी वर्कर समीर डार की निशानदेही पर हुई है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम समीर को लेकर मंगलवार को अमृतसर के गांव राजपुरा गई थी। समीर ने बताया कि उसने एक खाली खेत में कारतूस और पिस्टल छिपाकर रखी है। यह उसे दिसंबर, 19 में कश्मीरी आतंकियों ने दिए थे। इसे अमृतसर में ही मौजूद आतंकियों ने लेना था। हथियार इकट्ठा करने की पीछे माना जा रहा है कि आतंकी पंजाब में हमले की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


समीर के खुलासे के बाद नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब का कनेक्शन तो पहले ही इस हमले से जुड़ रहा था। अब वहां जैश की मौजूदगी की भी जानकारी मिली है।  
विज्ञापन

मोबाइल फोन डिकोड होने पर कई राज आएंगे बाहर
ओजी वर्करों और मारे गए आतंकियों के मोबाइल फोन से कई राज सामने आ सकते हैं। मोबाइल को डिकोड करने के लिए एनआईए की स्पेशल सेल में भेजा गया है। यहां से इनका सारा रिकॉर्ड सामने आ सकता है। क्या-क्या और किससे बातें हुईं। डिलीट डाटा भी सामने आएगा।  

घाटी में फिर माहौल खराब करने की साजिश, पोस्टर चस्पा
घाटी में एक बार फिर माहौल को खराब करने की साजिश के तहत सौरा इलाके में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके तहत पांच फरवरी को पूरी घाटी में दुकानें बंद रखने को कहा गया है। पोस्टर में कहा गया है कि पाकिस्तान समेत कई मुल्कों की ओर से पांच फरवरी को कश्मीर के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। चेताया गया कि यदि किसी ने दुकान खोलीं तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। 

त्राल में चला कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान (कासो) चलाया। त्राल के अमलार इलाके के खांडे मोहल्ले में आतंकियों की सूचना पर 42 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने घेरेबंदी कर घर-घर तलाशी ली। देर रात तक आपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें