फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भारत सरकार ने तो नहीं की हुर्रियत को फंडिंग, NIA करे जांच: फारूक

Tue, 25 Jul 2017 12:08 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हुर्रियत नेताओं की फंडिंग के मामले की जांच के लिए एनआईए को बधाई दी है। साथ ही, एनआईए को सलाह दी कि वे इस बात की भी जांच करे कि कहीं भारत सरकार ने भी तो हुर्रियत को फंड नहीं दिया। बीते दिन भी फारूक ने कहा था कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन हुर्रियत को भारत सरकार की ओर से भी पैसे दिए गए थे, इस बारे में आप दुल्लत (रॉ के पूर्व चीफ) की किताब पढ़ें। आज भारत इसी के परिणाम भुगत रहा है। 
विज्ञापन



I congratulate NIA for its probe on funding of Hurriyat leaders,should also be investigated if Indian Govt funded Hurriyat: Farooq Abdullah pic.twitter.com/j411nxKx6m— ANI (@ANI_news) July 25, 2017


इस दौरान फारूक ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए भी भारत पाकिस्तान के बीच आपसी बातचीत की कोशिश को करने पर जोर दिया है। फारूक ने कहा कि आतंकवाद तब तक खत्म नहीं हो सकेगा जब तक कि भारत और पाक के बीच बातचीत के रास्ते न खोले जाएं।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला का बयान उस वक्त आया है जब कि एनआईए के द्वारा कश्मीर से 6 अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों के अलावा अलगाववादी बिट्टा कराटे को भी दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। कश्मीर से हिरासत में लिए गए सभी अलगाववादी दिल्ली लाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें