विजयपुर। मिलावटी खाद्य पदार्थों कि बिक्री के रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अभियान चलाकर कुछ दुकानदारों के खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए। खाद्य विभाग की कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
डीसी सांबा आयुषी सुदन के दिशा निर्देशों के बाद तहसीलदार विजयपुर सुदेश कुमार और उनकी टीम ने किराना स्टोर, मिठाई के दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों की कस्बे में आने की भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले अधिकतर दुकानदार शटर बंद कर भाग खड़े हुए। इस संबंध में तहसीलदार विजयपुर सुदेश कुमार ने बताया कि विजयपुर , ठंडी खुई, आदि स्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों कि बिक्री के रोकथाम के लिए शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं इसी के तहत यह कार्यवाही की गई है। इस मौके पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।