फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंडा आफ एलायंस पर फोकस होगा अभिभाषण

Fri, 20 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्य सरकार के 25 मई से शुरू हो रहे बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण एजेंडा आफ एलायंस पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही पारदर्शिता तथा प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ पैकेज के समयबद्ध तरीके से इस्तेमाल पर भी फोकस होगा।
विज्ञापन


दरबार मूव के बाद श्रीनगर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूर किया गया। 25 मई से विधानसभा का सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। अगले सप्ताह 23 मई को दोबारा कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।


सूत्रों का कहना है कि अभिभाषण में महिला मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयास का उल्लेख होगा। स्किल डेवलपमेंट तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


कुल मिलाकर सरकार की नीतियों तथा प्रयासों की झलक अभिभाषण में होगी। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट की ओर से मंजूर अभिभाषण राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

वहां से मंजूरी के बाद दोबारा 23 मई को दोपहर बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश गंगा, बाली भगत, डा. हसीब द्राबू, नईम अख्तर सहित अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें