फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई एक्ट को मजबूत बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट और स्टेट इंफार्मेशन कमीशन के तत्वावधान में शनिवार को अशोका होटल में आरटीआई पर रीजनल कांफ्रेंस हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यपाल एनएन वोहरा आरटीआई एक्ट को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सभी सरकारी विभाग आरटीआई की जानकारी के लिए अपने कार्यालय में रिकार्ड को पूरी तरह से संभाल कर रखें। कांफ्रेंस में छह सेशन हुए।

राज्यपाल ने कहा कि आरटीआई एक्ट से देश की जड़ों को मजबूती मिली है। इससे सरकारी कार्यालयों के कामकाज में सुधार आया है। कामकाज में पारदर्शिता आ रही है।
विज्ञापन

गोपनीयता की संस्कृति की जगह पारदर्शिता और खुलेपन की जरूरत बताई

पारदर्शिता आने से जनता को इससे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हित धारकों को आरटीआई एक्ट को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है ताकि लोगों को पता चल सके कि आरटीआई से क्या लाभ हासिल कर सकते हैं। आरटीआई सुप्रीम कोर्ट के फैसले की एक कड़ी है।

इससे लोगों को कई तरह की सूचना पाने का अधिकार मिला हुआ है। राज्यपाल ने सभी सरकारी विभागों को अपनी वेबसाइटों को अपडेट करने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग अपनी वेबसाइट को अपडेट करके रखें तो लोगों को कई तरह की जानकारी अपने घर बैठे ही मिल जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि आरटीआई की मजबूती को लेकर रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें