फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबती महिला को जवानों ने बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सेना के जवानों ने भोरपुर में सोमवार की शाम को एक महिला की जिंदगी बचा ली। महिला चिनाब दरिया में बह रही थी। समय रहते उसे निकाल लिया गया। जवानों की तत्परता की आसपास के लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

हुआ यूं कि खौड़ उपजिले के गांव भोरपुर के नजदीक एक महिला ने चिनाब दरिया में छलांग लगा दी। पास में ही सेना की पोस्ट थी। वहां तैनात जवान अमर चंद चौधरी तथा प्रकाश सिंह ने महिला को चिनाब में कूदते देख दिया। फिर क्या था, दोनों आव न देखा ताव, अपनी जान की परवाह किए बिना दरिया में उतर गए।
गहरे से पानी में जाकर उस महिला को निकाला और उससे पूछताछ की। पता चला कि पारिवारिक कलह में उसने खुदकुशी की कोशिश की। वह गांव दतयाल की रहने वाली थी। सेना के जवानों ने सरपंच को सूचना दी फिर महिला के परिवार वालों को बुलाया गया। महिला और उसके परिवार वालों को समझा-बुझा कर भेज दिया। गांव के लोगों ने जवानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें