गांवों को जोड़ने के लिए बनीं सड़कें
खास बात यह है कि एनएचएआई ने लखनपुर से जम्मू तक के सभी बड़े गांवों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त सड़कों का निर्माण किया है। इसके लिए मुख्य स्टेशनों के पास कॉरिडोर से कट या सर्विस रोड तैयार हैं। फ्लाईओवर के नीचे फोरलेन सड़क बनाई की गई है। बस इन्हें जोड़ना रह गया है।
सांबा में मार्च तक खत्म होगा ब्लैकस्पॉट
एनएचएआई ने सिडको सांबा में ब्लैकस्पॉट सुधार कार्य मार्च तक पूरा करने का भी लक्ष्य तय कर दिया है। इस क्षेत्र में बड़े पुल और उसके एप्रोच रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। निर्माण के दौरान सांबा क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी और इससे यातायात में सुधार होगा।
लखनपुर-जम्मू कॉरिडोर का निर्माण इसी साल छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस निर्माण में फ्लाईओवर व अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। सभी इलाकों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर में कट रखे गए हैं। काम पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर की आर्थिक उन्नति होने की उम्मीद है। -आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई